मुरादाबाद, जनवरी 7 -- मनमाने ढंग से राशन वितरण करने व राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में ग्राम समदा चतुर्भुज के राशन डीलर मनोज कुमार के विरुद्ध थाना भगतपुर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहसील सदर के पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार की तहरीर के आधार पर विभिन्न आरोपों के चलते राशन डीलर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक ग्राम समदा चतुर्भुज निवासी राजबाला एवं अन्य ग्रामीणों के द्वारा गांव के राशन डीलर मनोज कुमार के विरुद्ध राशन की कालाबाजारी करने एवं मनमाने ढंग से राशन वितरण करने संबंधी शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच तहसील सदर के पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार को सौंपी गई थी जिस पर पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार के द्वारा गांव पहुंचकर शिकायत के संबंध में जांच की गई। पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार के अनुसार उनके द्वारा की गई जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.