झांसी, मार्च 1 -- झांसी (समथर), संवाददाता समथर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हुआ हुआ। गांव बुढ़ेरा घाट में आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने जा रहे 4 साल के मासूम को दुग्ध वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बुढ़ेरा के रहने वाले राजेश पाल का 4 साल का बेटा राज उर्फ राजा भैया घर के पास बने आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता था। शुक्रवार सुबह वह घर से जा रहा था। जैसे ही सड़क पर पहुंचा, तभी दबोह (मध्य प्रदेश) से बर्तन कनेक्शन के लिए दूध का वाहन तेज गति से आया और उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि राज उछलकर गिरा और वाहन के पहियों की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीण एकत्र हो गए। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.