बुलंदशहर, मई 29 -- आपूर्ति निरीक्षक और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची। यहां डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने आपूर्ति विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। जय निषादराज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आपूर्ति निरीक्षक और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। डीएम को दिए शिकायती पत्र में विमलेश ने बताया कि एसडीएम व पोर्टल के माध्यम से उन शिकायतों पर कार्रवाई के नाम पर महिलाओं से धोखे से समझौतेनामे पर अंगूठा व हस्ताक्षर ले लिए गए। ग्राम पंचायत दौका पर बुलाकर सभी से हस्ताक्षर लिए। जबकि अपूर्ति निरीक्षक और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। इस मौके पर शीला, ऊषा, रानी आदि महिलाएं रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...