बागपत, अप्रैल 19 -- कस्बे के मोहल्ला अहिरन निवासी महिला पारुल को मारपीट के मामले में समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। मामला दो दिन पहले का है जब पारुल पर हमला कर उसे घायल किया गया था। इस मामले में पारुल की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चालान दाखिल किया था। पारुल का आरोप है कि अब आरोपी पक्ष के लोग उस पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। जब वह मना कर रही है, तो उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला की शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.