आगरा, फरवरी 1 -- यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी को गुरुवार को जान के लाले पड़ गए। दादरी के चालक ने कार दौड़ा दी, जिससे टोलकर्मी बोनट पर गिर गया। आरोपी चालक इसी अवस्था में कार को एक किलोमीटर दूर तक तेजी से ले गया। घायल कर्मचारी अस्पताल में भर्ती है। इस घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एक कार गुरुवार शाम को नोएडा की तरफ जा रही थी। कार यूपी 16 सीएच-5160 का फास्टैग ब्लैक लिस्ट था। टोलकर्मी ने चालक को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि कार चालक ने गाली देना शुरू कर दिया और बैरियर खोलने के लिए कहा। चालक को समझाने के लिए कर्मचारी अपने केबिन से बाहर आया। वह उसे समझाने का प्रयास कर ही रहा था कि तभी उसने कार दौड़ा दी। बचने की कोशिश में टोलकर्मी कार के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.