शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले की पांचों तहसीलों में योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शिक्षा रथ को रवाना किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इस अवसर पर सीडीओ ने कहा कि शिक्षा रथ का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और अभिभावकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है। रथ के माध्यम से नामांकन अभियान, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, ड्रेस, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाओं का प्रचार किया जाएगा। यह रथ जिले की सभी तहसीलों में गांव-गांव जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभियान से शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनेगा और ड्रॉपआउट बच्चों...