जहानाबाद, जून 1 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर शनिवार की देर रात तक समकालीन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दहेज हत्या मामले के आरोपित समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी की। विभिन्न सड़क मार्गों पर विधि - व्यवस्था के मधेनजर वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। खबर के अनुसार परस विगहा थाने की पुलिस ने शाहपुर गांव के निवासी विनोद यादव को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि दहेज अधिनियम के मामले में उन पर पूर्व से मामला दर्ज था। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर ऊक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। घोसी थाने की पुलिस ने नगमा गांव के निवासी राज किशोर साहू की गिरफ्तारी की। मारपीट समेत बीएसएन की विभिन्न धाराओं के तहत इन पर मामला दर्ज था। छापेमारी में टेहटा थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.