नई दिल्ली, मई 5 -- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सीमा पार आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दे दी है। भारत के ताबड़तोड़ एक्शन के बाद अब पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। जहां पाकिस्तान अमेरिका, चीन सहित कई देशों के आगे गुहार लगाता हुआ नजर आ रहा है, वहीं भारत ने किसी भी स्थिति के मद्देनजर आसमान से लेकर समंदर तक कमर कस ली है। इन सब के बीच भारत जल्द ही पड़ोसी मुस्लिम देश मालदीव संग समुद्र में एक अभ्यास करने जा रहा है। तनाव के बीच मालदीव संग भारत का यह अभ्यास पाकिस्तान की नींद उड़ा सकता है। भारतीय नौसेना ने सोमवार को बताया है कि क्षेत्रीय सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के तहत भारत और मालदीव ह्यूमैनिटेरियन असिस्टेंट एंड डिजास्टर रिलीफ (HADR) अभ्यास करने जा रहे हैं। यह एक्सरसाइज 4 से 10 मई के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.