पटना, नवम्बर 22 -- भारतीय जनता पार्टी सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान स्तरीय अभिकर्ता (बीएलए 1) को सम्मानित करेगी। सम्मान समारोह 29 नवंबर को भाजपा मुख्यालय में होगा। इसमें पार्टी के वरीय नेता भी मौजूद रहेंगे। हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा आम चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा ने यह निर्णय लिया है। भाजपा चुनाव प्रबंधन विभाग की ओर से शनिवार को हुई बैठक में यह फैसला हुआ। दरअसल, इस बार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के अलावा भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी ने इसका बड़ा श्रेय अपने मतदान स्तरीय अभिकर्ताओं को भी दिया है। मतदाताओं पर सकारात्मक प्रभाव डालने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। इसीलिए पार्टी ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। आगे पार्टी अपने अन्य लोगों को भी इसी तरह सम्मानित करेगी। भाजपा चुनाव प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.