नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में 30 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वार्डों में जीत दर्ज करेगी क्योंकि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से पहले ही निराश हो चुकी है और भाजपा ने पिछले आठ महीनों में भी कोई ठोस काम नहीं किया है। यादव ने बताया कि पार्टी ने 12 वार्डों में उम्मीदवारों के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जो स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद कर क्षेत्रीय मुद्दों को समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया है और नए ब्लॉक व जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से जनता से संपर्क कर रहे हैं। देवेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.