कोडरमा, फरवरी 14 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। बालिकाओं के लिए विद्यालयों में शौचालय की कमी जैसे गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर जनहित का सराहनीय उदाहरण पेश करने में हमेशा आगे रहनेवाले हिन्दुस्तान अखबार में छपी खबर का सकारात्मक असर अब दिखने लगा है। हिन्दुस्तान अखबार में समाचार प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और उपायुक्त ने मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी क्रम में जयनगर प्रखंड संसाधन केंद्र में निजी विद्यालय संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ गौतम कुमार ने की। उन्होंने सभी निजी विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक 40 छात्राओं पर कम से कम एक पृथक एवं मानक अनुरूप शौचालय का निर्माण 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। बीडीओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.