आरा, मार्च 17 -- -भूमिहीन परिवारों को पर्चा वितरण कर भूमि उपलब्ध कराने का आदेश -डीआरडीए डायरेक्टर को दिया निर्देश-शौचालय निर्माण में तेजी लाएं आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले की लंबित परियोजनाओं के लिए सभी सीओ को एनओसी जारी करने का आदेश दिया गया। साथ ही भूमिहीन परिवारों को पर्चा वितरण कर भूमि उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया गया। वहीं सीओ को विभिन्न विभागों की योजनाओं के लिए स्थल चयन करने एवं प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया। साथ ही लंबित एनओसी शीघ्र जारी करने के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। इसे लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से सभी विभागों के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सोमवार को की गई। महादलित टोलों में सरकारी योजनाओं का लाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.