जहानाबाद, दिसम्बर 30 -- आप सभी व्यवसायियों के लिए हम एक सिपाही की भांति खड़े रहेंगे कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया अरवल, निज संवाददाता। रौनियार समाज एकता मंच के द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन अशोक सम्राट भवन में किया गया। अध्यक्षता अजय गुप्ता एवं मंच का संचालन जय प्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरवल विधानसभा के विधायक मनोज शर्मा और कुर्था विधानसभा के विधायक पप्पू वर्मा को अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया गया। विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि रौनियार समाज के लोगों ने कई शहरों में धर्मशाला का निर्माण कराया है।किसी भी समाज के एकमत से समाज का स्थान सुनिश्चित होता है। आप सभी व्यवसायियों के लिए हम एक सिपाही की भांति खड़े रहेंगे। कुर्था विधायक पप्पू वर्मा ने सम्ब...