मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगम के सभी 49 वार्डों में घरों में आपूर्ति होने वाले पानी के साथ ही वाटर टेबल व टैप वाटर की जांच होगी। इसको लेकर निगम बोर्ड की बैठक में मेयर निर्मला देवी ने जल्द जांच करा जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिया। पार्षदों ने शहर में पांच हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट खराब होने और कुछ नई स्ट्रीट लाइट लगने के साथ ही खराब होने का मामला उठाया। इसपर नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने अगले हफ्ते से अभियान चलाकर लाइट ठीक करने और वारंटी अवधि होने पर खराब लाइट बदलने की बात कही। इकबाल हुसैन व अन्य पार्षदों ने गुदरी रोड व अन्य जर्जर सरकारी भवनों (दलित बस्ती) में रहने वाले गरीबों की सुरक्षा व शौचालय की परेशानी का मामला उठाया। इसपर नगर आयुक्त ने उप नगर आयुक्त को निरीक्षण के लिए भेजने व अन्य जरूरी कदम उठाने की बात कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.