समस्तीपुर, जनवरी 15 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के सभी राशन कार्ड धारियों को हर हाल में 15 फरवरी से पूर्व ई- केवाईसी कराना आवश्यक है अन्यथा उनका नाम खाद्य सुरक्षा उपभोक्ता की सूची से विलोपित कर दिया जाएगा। इसके कारण वैसे परिवार के सदस्य सरकार द्वारा मिलने वाले खाद्यान्न के लाभ से वंचित हो जाएंगे। उक्त आशय की जानकारी एसडीओ विकास कुमार पांडेय एवं एडीएसओ मो मुदस्सिर सबा नजमी ने दी। एसडीओ ने कहा कि सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, पटना के सचिव द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत छूटे हुए आच्छादित लाभुकों का शत-प्रतिशत, ई-केवाईसी पूर्ण करने की अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि डीएम द्वारा भी राशन कार्ड से सम्बद्ध सभी लाभार्थियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। ...