देवघर, मार्च 9 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। होली और ईद शांतिपूर्ण मानने को लेकर मधुपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में की गई। पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी ने सुझाव मांगा। बैठक में लोगों ने अतिक्रमण की समस्या दूर करने, सड़क जाम करने वाले लोगों पर कार्रवाई, यातायात व्यवस्था में सुधार, स्टेशन रोड, बाजार, पुल पार, रेलवे उत्तरी छोर में अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का सुझाव दिया गया। अवैध शराब की बिक्री पर रोक और शुक्रवार को धार्मिक स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का सुझाव दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने डीजे पर अश्लील गीत पर रोक लगाने को कहा। होली में पुलिस हुड़दंगियों पर नजर रखेगी। लोग एक दूसरे का सम्मान करते हुए पर्व मनाएं एवं किसी की आस्था पर ठेस नहीं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.