गढ़वा, मार्च 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को गढ़वा विधायक सह विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति सत्येंद्रनाथ तिवारी ने महागठबंधन सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए राज्य की सभी महिलाओं को प्रति माह ढाई हजार रुपये देने की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने चुनाव से पूर्व अपने घोषणा पत्र में राज्य की सभी महिलाओं को 2500 रुपये प्रति महीना देने का वादा किया था लेकिन चुनाव जीतते ही यह सरकार अपने वादे से मुकर गई। मंइयां सम्मान योजना में नया नियम लागू कर झारखंड की लाखों महिलाओं को योजना से वंचित रखने का कार्य कर रही है। यह महिलाओं के साथ धोखा है। विधायक ने झारखंड सरकार से राज्य के सभी महिलाओं के साथ-साथ सेविका, सहायिका, विधवा, दिव्यांग और वृद्ध महिला को भी 2500 रुपये प्रति मह...