जौनपुर, सितम्बर 22 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुदनीपुर पाल चौराहे पर रविवार को विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महाराज ने समाज में फैली कुरीतियों पर चिंता जताई। कहा कि गुरु कृपा से दिव्य दृष्टि और श्रवण शक्ति जागृत होती है। इससे जन्म मरण के बंधन से मुक्ति मिलती है। उन्होंने लोगों से अध्यात्म की राह पर चलने का आग्रह किया। उन्होंने मानव शरीर को ही सच्चा हरि मंदिर बताया कहा कि इसमें दोनों आंखों के मध्य भाग में जीवात्मा विराजमान है जिसमे परमात्मा की सृष्टि को देखने के लिए दिव्य नेत्र तथा देव वाणी को सुनने के लिए कान है। इसका भेद प्रभु की प्राप्ति करने वाले संत महात्मा ही जानते हैं। उन्होंने मानव धर्म का पालन कर सत्य, दया, करुणा, अहिंसा के गुणों को अपन...