सोनभद्र, नवम्बर 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय केकराही, बीआरसी में प्रपत्रों के एकत्रीकरण,वितरण की प्रगति और फीडिंग का जायजा लिये। गणना प्रपत्रों की एकत्रीकरण की प्रगति के संबंध में आकस्मिक निरीक्षण किये। इस दौरान प्रपत्रों की फीडिंग के संबंध में संबंधित आपरेटरों से जानकारी प्राप्त किये और निर्देशित किये कि आपरेटरों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाए। डीएम ने कहा कि मतदाताओं के उत्साह एवं बीएलओ की कर्तव्य निष्ठा से विधानसभाओं के मतदेय स्थलों पर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रह एवं डिजिटाइजेशन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जा रहा है। ऐसे बीएलओ की कार्यप्रणाली अपनाते हुए अन्य सभी बीएलओ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य में तेजी ला...