देवघर, दिसम्बर 24 -- देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार डीडीसी देवघर पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान डीडीसी सुशासन सप्ताह के तहत प्राप्त आवेदनों के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। साथ ही सबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुशासन सप्ताह के तहत प्राप्त आवेदनों का निष्पादन ससमय कराएं। ताकि राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया जनकल्याणकारी योजना प्रशासन गांव की ओर का सभी को लाभ मिल सके। कार्यशाला के दौरान डीडीसी द्वारा सुशासन सप्ताह के तहत जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र से संबंधित विभिन्न अंचलों से प्राप्त आवेदनों पर अंचलाधिकारियों द्वारा क्या कार्यवाही की गई के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। साथ ही निर्देश दिया कि जल्द स...