साहिबगंज, फरवरी 9 -- तीनपहाड़।तीनपहाड़ के हाथीगढ़ स्थित आम्बेडकर भवन में अनुसूचित जाति कल्याण समिति की बैठक जिलाध्यक्ष लक्ष्मण रविदास की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडो में समिति की बैठक करने का निर्णय लिया गया। पहली बैठक तालझारी प्रखंड के तालझारी पंचायत भवन में 15 फरवरी और दूसरी बैठक राजमहल प्रखंड के मंगलहाट डेढ़गामा में 22 फरवरी को होगी। बैठक में अनुसूचित जाति की विभिन्न समस्याओं आदि पर चर्चा करते उसका समाधान करने के लिए प्रशासन से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में सुदर्शन पासवान, अमरनाथ रविदास, गोपिन रजक, उत्तम रविदास, रघुनाथ रविदास, रविन्द्र रविदास सहित कई थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...