दरभंगा, मई 13 -- लहेरियासराय। डीएम राजीव रौशन के आदेश पर नगर निगम ने शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर लोगों को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया था। सोमवार को 'हिन्दुस्तान की पड़ताल में सभी जगहों पर प्याऊ बंद मिला। फलस्वरूप खासकर ग्रामीण इलाकों से शहर आए लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकते देखा गया। डीएम के आदेशानुसार दरभंगा नगर निगम को आठ अप्रैल से जून के अंत तक शहर में जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था करनी थी। इस आदेश के बाद नगर निगम ने प्याऊ की व्यवस्था शुरू भी की, लेकिन कुछ दिन बीतते ही सभी प्याऊ को बिना किसी आदेश के बंद कर दिया गया। फलस्वरूप दूर-दराज से शहर आने वाले लोगों को बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे खासकर गरीब लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। भीषण गर्मी एवं जल संकट को देखते हुए दरभंगा नगर निगम क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.