चाईबासा, फरवरी 1 -- चाईबासा, संवाददाता। 03 से 23 फरवरी तक झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में कोल्हन विश्वविद्यालय सभागार में बैठक हुई। मैट्रिक परीक्षा के लिए 53 परीक्षा केंद्र निर्धारित हैं, जिसमें 15494 परीक्षार्थी एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 29 परीक्षा केंद्र निर्धारित है, जिसमें आर्ट्स में 7766, साइंस में 1168, कॉमर्स में 1306 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। उपायुक्त ने बताया कि बोर्ड परीक्षा एक अत्यंत संवेदनशील प्रक्रिया है, जिसे जैक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं सख्ती के साथ संपन्न कराया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी तथा प्रश्नपत्र...