मुंगेर, दिसम्बर 25 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में जी राम जी योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी दिवाकर कुमार भगत ने की। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में आगामी 26 दिसंबर को ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। ग्रामसभा के माध्यम से आम जनता को जी राम जी योजना के उद्देश्यों, प्रावधानों एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर पंचायत सचिव, पंचायत रोजगार सेवक, पीटीए, कनीय अभियंता सहित डाटा ऑपरेटर मौजूद थे। सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया कि ग्रामसभा का सफल आयोजन सुनिश्चित कर योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.