जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और क्लिनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत सिविल सर्जन कार्यालय के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने की। इसमें जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, निजी अस्पताल, क्लिनिक और अल्ट्रासाउंड क्लिनिक के संचालकों ने भाग लिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि आभा कार्ड के माध्यम से नागरिकों का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, जिससे इलाज के दौरान मरीजों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुगम व पारदर्शी बनेंगी। स्पष्ट किया गया कि एबीडीएम के अंतर्गत सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए आभा कार्ड बनाना अनिवार्य है। इसके साथ ही प्रत्येक निजी स्वास्थ्य संस्थान को हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री और ...