रामगढ़, फरवरी 10 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। सांसद सेवा केंद्र में भाजपा चुनाव प्रभारी शशिभूषण भगत ने मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रिया करमाली भाजपा की एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। साथ ही जन हित के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती रही हैं। इसलिए भाजपा आलाकमान ने उन्हें नगर परिषद रामगढ़ अध्यक्ष पद पर समर्थन दिया है। साथ ही उनके समर्थन में भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटेंगे। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए संयोजक, सह संयोजक, 12 शक्ति केंद्र प्रभारी और सह प्रभारी बनाए गए हैं। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रिया करमाली की जीत के लिए कार्य करेंगे। कहा कि झूठे आश्वासन के बल पर राज्य में झामुमो सत्तारुढ़ हुई है। राज्य की महागठबंधन सरकार के खिलाफ रामगढ़ समेत सभी 48 निकाय में माहौल है। झामुमो के खिलाफ 23 ...