बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- सभी धर्म में भाईचारा ही हमारी असली पहचान : पी कुरियाकोस इस कारण ही हमारा देश विश्व में लोकतांत्रिक देशों में सबसे अग्रणी राजगीर में कार्यक्रम में कलाकारों ने दिया भाईचारा का संदेश राजगीर, निज प्रतिनिधि। दशहरा पर्व को लेकर जहां हर विद्यालय में डांडिया नृत्य हुए। वहीं राजगीर में छात्राओं ने देवी की नौ रूपों के दर्शन कराए। राजगीर केरला पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, महागौरी, मां सिद्धिदात्री और महिषासुर बनकर सुंदर प्रस्तुति दीञ कार्यक्रम में प्राचार्य बिंदु पी कुरियाकोस ने कहा कि सभी धर्म में भाईचारा के कारण ही हमारा देश विश्व के लोकतांत्रिक देशों में सबसे अग्रणी है। हमारे देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध, ...