मेरठ, मार्च 1 -- मेरठ। राष्ट्रीय क्षय-रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सघन टीबी अभियान में सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. गुलशन राय ने शुक्रवार को धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग की अपील की। कहा कि समाज में जागरूकता लाकर टीबी के प्रति भ्रांतियां को दूर करना है। बैठक में डॉ. विपुल, शबाना बेगम ने धर्मगुरुओं से टीबी जागरूकता के लिए कार्यक्रम करने की अपील की। प्लान इंडिया के मैनेजर इरफान अली व दिशा से डॉ. कुलदीप शर्मा ने एचआईवी के होने के कारण व एचआईवी संक्रमित व्यक्ति को दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में बताया। बैठक में थापर नगर गुरुद्वारा से चरनप्रीत सिंह, जोगा सिंह, जगप्रीत सिंह, जवाहर सिंह, श्रीधर त्रिपाठी, उमेश पाराशर, वीरेंद्र कुमार, मौलाना अमीर हम्ज़ा, अब्दुल्ला, कैंट चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.