आजमगढ़, अक्टूबर 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 रामकृष्ण दास जी महाराज के मार्ग दर्शन में नगर के करतालपुर में चल रहे हरिहरात्मक महायज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। काशी के यज्ञाचार्य पं. कपिलदेव शर्मा के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किए जा रहे हवन-पूजन में वैदिक मंत्रोच्चार गूंज रहा है। श्रीराम कथा में मानस प्रवक्ता रामेश्वरानंदजी महाराज ने कहा कि रामचरित मानस में दिए गए सार्वभौमिक सिद्धांत सभी धर्मों के लिए महत्वपूर्ण हैं। जिसका अनुसरण कर हर धर्म को मानने वाले अपना कल्याण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मानस में कर्तव्यनिष्ठा, मर्यादा, न्याय और परोपकार जैसे मूल्यों पर जोर दिया गया है, जो मानवता और आध्यात्मिकता के लिए आवश्यक है। मानस भ्रमर सुधीरदास जी महाराज ने शिव विवाह का वर्णन करते हुए अपने संगीतमय प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.