जमशेदपुर, मई 9 -- जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर नीलाम पत्र वाद की बैठक अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को आहूत की गई। धालभूम की अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, एलआरडीसी, कार्यपालक दण्डाधिकारी सह नीलाम पत्र पदाधिकारी, धालभूम के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि नीलाम पत्र संबंधी वारंट के निष्पादन में तेजी लायें। राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया में लचीलापन नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और सख्ती दोनों आवश्यक है। जिन बकायेदारों को बार-बार नोटिस दिया गया है, उनके विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई करें। क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत सभी बैंक प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि वे ऋणधारकों की वर्तमान स्थिति स्थायी या अस्थायी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.