गढ़वा, नवम्बर 12 -- गढ़वा। झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोज ठाकुर ने डीसी को आवेदन देकर राज्य स्थापना दिवस पर सभी झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की मांग की है। उन्होंने डीसी को दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि बिहार से अलग झारखंड राज्य के लिए झारखंड के आंदोलनकारियों ने लंबी लड़ाई लड़ी है। तब जाकर अलग राज्य झारखंड बना है। राज्य बनने के बाद अब तक आंदोलनकारियों को न तो सम्मानित किया गया और न ही पेंशन दिया जा रहा है। उस दौरान कई आंदोलनकारियों की मृत्यु भी हो चुकी है। ऐसे में सिर्फ पांच-पांच आंदोलनकारियों को सम्मानित करना उचित नहीं है। सभी चिह्नित झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करना उचित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...