पलामू, नवम्बर 10 -- मेदिनीनगर। झारखंड प्रदेश धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हृदयानंद मिश्र ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि झारखंड आंदोलन के नेताओं को शीघ्र पेंशन देना सुनिश्चित करने का निर्णय लिया जाए। राज्य सरकार समस्त चिह्नित झारखंड आंदोलनकारियों को एक समान मासिक पेंशन सुनिश्चित करें। आंदोलन कारियों के लिए जेल जाने संबंधी रिपोर्ट की अनिवार्यरता हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का अस्तित्व में आना झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष का ही प्रतिफल है। उन्होंने सर्वजन पेंशन योजना की राशि भी मइंयां सम्मान योजना की तरह 2500 मासिक सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.