गढ़वा, नवम्बर 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष कबूतरी देवी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी में सीधी और जल्द नियुक्ति सरकार करे। आंदोलन में डुगडुगी बजाने से लेकर जेल जाने तक सभी आंदोलनकारियों के आश्रितों को लाभ मिलना चाहिए। झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरियों में पांच प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला लिया है। यह सराहनीय पहल भी है। उन्होंने कहा कि यह आरक्षण मुख्य रूप से तृतीय और चतुर्थ वर्ग के सरकारी पदों पर नियुक्ति में लागू होगा। अबतक कई झारखंड आंदोलनकारियों की मृत्यु भी हो गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन को दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आगे बढ़ाया। अपनी सभ्यता, संस्कृति, जल, जंगल, जमीन व अस्तित्व की लड़ाई के लिए हजारों की संख्या में झारखंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.