अयोध्या, नवम्बर 5 -- अयोध्या संवाददाता। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में गंगा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कार्यक्रम 2008 में गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित होने के ऐतिहासिक दिन की स्मृति में वर्ष 2017 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी सचिव, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, भारत सरकार वी.एल. कांथा राव ने दिया। वह डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित आस्था और एकात्मकता का सार आइए गंगा संग बनाए नदियों का त्योहार कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान दो पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। उन्होंने बताया कि गंगा उत्सव के तहत प्रत्येक जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें लोक संगीत, कला प्रदर्शनी, चित्रकला, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.