कन्नौज, अप्रैल 29 -- कन्नौज। देश में पूर्व में एक साथ चुनाव होते रहे हैं। तभी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि देश में एक साथ सभी चुनाव हों। जिससे इसमें बचने वाला पैसा देश के विकास में लग सके। नरेंद्र मोदी का जो सपना है देश को विकसित भारत बनाना है। वह पूर्ण रूप से सफल हो बार बार चुनाव होते हैं जिससे विकसित भारत संकल्प में बाधाएं आती हैं। यह बात भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत भाजयुमो के एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर युवा परिचर्चा के दौरान शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में कही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री हरिबक्स सिंह,जिला उपाध्यक्ष भाजपा अशोक सिंह,एनजीओ प्रकोष्ठ जिला सयोंजक उदय नारायण तिवारी रहे। सभी ने एक राष्ट्र एक चुनाव से होने वाले फायदों पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन भाजयुमो जिला मीडिया ...