दरभंगा, जुलाई 6 -- दरभंगा। महात्मा गांधी कॉलेज में महिला कल्याण परिषद के तत्वावधान में शिक्षा एवं प्रशासन में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के राजस्व तथा भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि जीवन तथा प्रशासन के सभी क्षेत्रों में आज महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। नारी सशक्तीकरण में बिहार की अग्रणी भूमिका का उल्लेख करते हुए मंत्री सरावगी ने कहा कि देश में बिहार ही पहला राज्य था जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देकर उन्हें राजनीतिक शक्ति प्रदान की। इस क्रांतिकारी कदम ने बिहार की 50 हजार महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की, जिसने बिहार को पूर्णत: बदल दिया। नौकरी में भी महिलाओं को अनिवार्य रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.