रामगढ़, अक्टूबर 4 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने रामगढ़ की विधायक ममता देवी को रामगढ़ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस बावत पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी किया है। विधायक ममता देवी को रामगढ़ जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कांग्रेसियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। बताते चले कि जिलाध्यक्ष की दौड़ में जिले के कई वरीय नेतागण शामिल थे। इसके लिए प्रदेश कमेटी की ओर से दावेदारों से आवेदन पत्र लिया गया। पूरे जिले में घूम-घूम कर सभी दावेदारों सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं से बात की गई। इसके बाद एक सूची तैयार कर आलाकमान को भेज दिया गया। पिछले दिनों दिल्ली में मैराथन बैठक हुई। जिसमें झारखंड के प्रत्येक जिलाध्यक्ष के नामों पर अंतिम मुहर लगी। हालांकि दुर्गा पूजा के दौरान ही विधायक ममता देवी के जिलाध्यक्ष बनाए जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.