देवघर, जनवरी 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने चुनाव को लेकर विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। डीसी ने नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान कर्मियों के लिए जिला स्तर पर डाटाबेस निर्माण कार्य के अलावा विधि व्यवस्था सह आचार संहिता संबंधी कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से यह बहुत जरूरी है कि चुनाव के दौरान कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी तरह से प्रशिक्षण दिया जाए और फीडबैक ...