रामगढ़, नवम्बर 26 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव के अध्यक्षता में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी कार्यक्रम को लेकर एक कार्यशाला अशोका होटल के सभागार में हुई। इसमें मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता डॉ संजय प्रसाद सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर और पुष्प निवेदित करते हुए दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। साथ ही आए अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर मंडल के पदाधिकारियों की ओर से स्वागत और सम्मानित किया गया। संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री अजीत गुप्ता ने दिया। मुख्य अतिथि डॉ संजय ने कहा कि कार्यशाला का...