दरभंगा, मार्च 20 -- इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला स्तर पर पहल शुरू हो गई है। इस क्रम में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजीव रौशन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विभिन्न पहलुओं पर विमर्श करते हुए कई निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलए की नियुक्ति करनी है। अब तक बीजेपी के 1721, जेडीयू के 1214, आरजेडी के 2894 एवं कांग्रेस के 2145 बीएलए की नियुक्ति की गई है। डीएम ने अन्य मान्यता प्राप्त दलों से बीएलए की नियुक्ति का अनुरोध किया। स्वच्छ, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि आगामी चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में योग्य ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.