लखनऊ, नवम्बर 2 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। गोमतीनगर स्थित हरसहाय मल श्यामलाल ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म में ढाई किलो सोने-हीरे और अन्य जेवर समेत करीब तीन करोड़ की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरी की जानकारी फर्म के प्रबंधक को धनतेरस पर स्टाक मिलान और सीसी फुटेज से हुई। प्रबंधक धीरज कुमार ढल ने गोमतीनगर थाने में कर्मचारी दंपति समेत कुछ अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक फर्म के प्रबंधक धीरज कुमार ढल विवेकखंड में रहते हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि दिवाली और धनतेरस पर सेल के लिए ज्वैलरी मंगवाई गई थी। धनतेरस के एक दिन पूर्व स्टॉक मिलान कराया गया। उसमें ढाई किलो सोने, हीरे और अन्य धातु के करीब तीन करोड़ के जेवर कम मिले। सीसी फुटेज चेक किया गया। पता चला कि महिला कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.