लखनऊ, दिसम्बर 31 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता दूरसंचार विभाग आम जनता को बेहतर दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में विभागीय कार्यालय को इस साल लोक शिकायत पोर्टल, ई मेल, पत्र एवं अन्य माध्यमों से कुल 1052 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका औसतन पांच कार्य दिवस में प्रभावी निस्तारण किया गया। अपर महानिदेशक अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश (पूर्व) लाइसेंस सेवा क्षेत्र के अंतर्गत सभी जिला मुख्यालयों और तहसील मुख्यालयों में 5जी सेवाएं प्रारंभ कर दी गई हैं। इससे आम नागरिकों को तेज और सुगम इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त होने वाली शिकायतें मुख्य रूप से मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता, मोबाइल टावर स्थापना तथा साइबर फ्रॉड से संबंधित रहती हैं। लोक शिकायतों के निस्तारण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उत्तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.