गंगापार, मार्च 21 -- अगड़ों, पिछड़ों और दलितों का हित और सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है। जब भी भारतीय जनता पार्टी सरकार में आती है, वह सभी जातियों के सम्मान और विकास के लिए काम करती है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के गंगापार की जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने शुक्रवार को बहरिया ब्लाक सभागार में अपने स्वागत समारोह में कही। इससे पहले ब्लाक सभागार पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख शशांक मिश्र व अन्य का भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह के आयोजक ब्लाक प्रमुख शशांक मिश्र ने कार्यक्रम में आए हुए सभी धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन विक्की मिश्रा ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अस्वनी दुबे, पंकज श्रीवास्तव, राकेश शुक्ला आदि रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.