अमरोहा, दिसम्बर 6 -- भारतीय किसान संघ पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन शनिवार को बीडीओ अश्विनी कुमार को सौंपा। बिजली बिल में छूट की योजना ओटीएस का लाभ सभी उपभोक्ताओं को दिलाने की मांग की। कहा कि विभाग द्वारा लगाई गई कंडीशन के चलते चंद लोगों को योजना का लाभ मिल सकेगा। क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला में संरक्षित कराने की गुहार भी वक्ताओं ने लगाई। आरोप लगाया की सड़कों के गड्ढे भरते समय घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है, जिससे समस्या जस की तस बनी है। निर्माण के कुछ समय बाद फिर से सड़कों पर गड्ढे बन रहे हैं। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर पानी भरा रहने से बीमारी फैल रही हैं। आवागमन में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पौरारा में काफी समय से जलभराव की समस्या है। हरि बाबा आश्रम के सामने व प्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.