सराईकेला, दिसम्बर 6 -- सरायकेला, संवाददाता। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने साप्ताहिक जनता दरबार में आये आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण करने का निर्देश दिया है। जनता दरबार में शुक्रवार को प्राप्त आवेदनों में बुरुडीह बाइपास सड़क निर्माण कार्य से संबंधित मुआवजा भुगतान में अनियमितता, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) का लाभ प्राप्त न होने और अबुआ आवास योजना की सूची में चयनित होने के पश्चात भी लाभ प्राप्त न होने जैसी समस्याएं सम्मलित रहीं। इसके अतिरिक्त दिव्यांग लाभुक के लिए इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने, चापाकल निर्माण, ग्राम-पंचायत गोपीडीह में मोबाइल टॉवर स्थापना किए जाने से संबंधित आवेदन भी आये। इसी क्रम में सरायकेला अंचल अंतर्गत शासन गांव से मासिक बांध अखाड़ा शाल मुख्य पथ तक लगभग एक किमी लंबी जर्ज...