भागलपुर, फरवरी 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग और यूनिपोल के जरिए विज्ञापन कर की चोरी करने वालों पर अब नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर निगम में हुई हालिया समीक्षा में निर्णय लिया गया है कि शहर में जितने भी अवैध होर्डिंग या यूनिपोल लगे हैं, उन्हें अब निगम की संपत्ति घोषित किया जाएगा। इससे न केवल अवैध विज्ञापनों पर लगाम लगेगी, बल्कि निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। अवैध होर्डिंगों के चिह्नीकरण और उन पर नंबरिंग करने के लिए नगर आयुक्त ने उप नगर आयुक्त राजेश कुमार पासवान के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय टीम का गठन किया है। इस टीम में नगर प्रबंधक असगर अली, सहायक टाउन प्लानर, होर्डिंग शाखा प्रभारी और संबंधित वार्डों के कर शाखा पर्यवेक्षक शामिल रहेंगे। यह टीम पूरे शहर का सर्वे कर एक विस्तृत प्रतिवेदन तैय...