रुडकी, सितम्बर 8 -- हिन्दुस्तान अखबार द्वारा संचालित हिमालय बचाओ अभियान के तहत मंगलौर में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय सभासदों और नागरिकों ने हिमालय प्रतिज्ञा लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सभासद मोहम्मद अहसान ने कहा हिमालय हमारी जीवनरेखा है। यह नदियों, शुद्ध हवा और जैव-विविधता का स्रोत है। अगर हम इसे नहीं बचाएंगे, तो हमारी आने वाली पीढ़ियां संकट में होंगी। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण, जंगलों की कटाई, अनियोजित विकास और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों पर भी चिंता जताई। सभासद सरवर आलम ने कहा हिमालय बचाओ अभियान हमें यह याद दिलाता है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या संगठनों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सभासद अहसान अंसारी ने स्थानीय स्तर पर कूड़ा प्रबंधन और स्वच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.