हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- लालगंज,संवाद सूत्र। आस्था के महापर्व छठ पूजा का एक पखवाड़ा रह गया है। पर प्रखंड क्षेत्र में पूजा में व्रतियों को सुविधा और सुरक्षा का अभी तक कोई प्रबंध नहीं किया गया है। प्रशासन,अधिकतर जन प्रतिनिधि विधान सभा चुनाव में लगे हैं। वहीं शनिवार को लालगंज नगर परिषद के सभापति कंचन कुमार साह ने स्वच्छता पदाधिकारी सृष्टि रानी, नगर पार्षद राज कुमार एवं नगर परिषद के कर्मियों के साथ नारायणी नदी के घाटों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने महादेव मंदिर पकड़ी कंठ पोखर,खरौना पोखर,वेदौली पोखर,कुंड घाट मथुरापुर, पंच मंदिर पोखर पोझीया, पत्थल पोखर,तेलिया पोखर, मुर्गियां चक आदि घाटों का निरीक्षण किया और उसकी साफ-सफाई,घाट निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। सभापति कंचन कुमार साह ने बताया कि नारायणी नदी का बसंता जहानाबाद घाट ग्रा...