हाजीपुर, जनवरी 14 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज नगर परिषद के सभापति कंचन कुमार साह द्वारा अपने निजी मद से बुधवार को पांच सौ से अधिक गरीब, असहाय, दिव्यांग लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण का आयोजन नगर परिषद कार्यालय के पास किया गया था। जहां सुबह 10 बजे से ही जरूरत मंद, गरीब, असहाय, दिव्यांग कंबल के लिए जुटने लगे थे। कंबल वितरण में नगर पार्षद राज कुमार, पप्पू साह, पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव, शिवनारायण महतो, नगर परिषद कर्मी कौशल शुक्ल, अजय शर्मा आदि ने सहयोग किया। कंबल पाकर गरीब-गुरबा, दिव्यांग काफी खुश थे। लालगंज-02-बुधवार को नगर परिषद कंचन साह कंबल वितरण करते हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.