बरेली, सितम्बर 8 -- बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री द्वारा आगरा में दिए गए बयान भारत के मुसलमान कन्वर्टेड हैं, असली मुसलमान विदेशों में को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ा पलटवार किया है। सोमवार को मौलाना शहाबुद्दीन ने एक वीडियो जारी कर कहा कि दुनिया में सबसे पहले हजरत आदम आए और तमाम इंसानियत उनकी ही औलाद है। धीरेंद्र शास्त्री भी आदम की ही औलाद हैं। असली-नकली का फर्क करने वाला खुद नकली होता है। हिंदू राष्ट्र के सवाल पर मौलाना ने तंज कसते हुए कहा कि जब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहले ही कह चुके हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र है, तो फिर धीरेंद्र शास्त्री इस मुद्दे पर क्यों बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक नेताओं को नफरत नहीं बल्कि मोहब्बत का संदेश देना चाहिए। इस मुल्क की असल ताकत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.